बांग्लादेश में आपातकाल समाप्त हो: एआई
ढाका 11 जनवरी: एमनेस्टी इंटरनेशनल (ए आई) ने आज बंगलादेश से आपातकाल हटाने की मांग करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल लंबे समय तक सरकार चलाने के लिये नहीं किया जाना चाहिए.
एमनेस्टी की महासचिव इरिन खान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बंगलादेश की कार्यवाहक सरकार से आपातकाल के तहत हटाये गये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, एकत्र होने और संघ बनाने के अधिकारों की तुरंत समीक्षा करने का निवेदन किया.
उन्होंने कहा कि एमनेस्टी का मानना है कि इन अधिकारों पर वर्तमान प्रतिबंध केवल चुनींदा तरीके से लागू किया जा रहा है जिससे देश में अनिश्चितता और डर का माहौल पैदा हो रहा है.
उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्थिति अस्थाई होती है और इसका इस्तेमाल लंबे समय तक सरकार चलाने के लिये नहीं किया जाना चाहिए.


Click it and Unblock the Notifications
