बी. बी. मोहंती ने आत्मसमर्पण किया
जयपुर 11 जनवरी: उड़ीसा के भगोड़े घोषित निलंबित डीजीपी (होमगार्ड) बी.बी.मोहंती ने कल यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) राजेंद्र कुमार बंसल की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. मोहंती को दूष्कर्म के आरोपी अपने पुत्र बिट्टी मोहंती को फरार कराने का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था.
उन्हें 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में लेकर जयपुर केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है. मजिस्ट्रेट ने उनकी संपत्ति जब्त किए जाने के आदेश भी दिए हैं.
ज्ञातव्य है कि उनके पुत्र होत्रो उर्फ बिट्टी मोहंती ने 2006 में अलवर में एक जर्मन महिला पर्यटक से दुष्कर्म किया था, जिसका दोषी पाए जाने पर उसे मार्च 2006 में 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी.
परंतु नवंबर 2006 में बी.बी. मोहंती ने उसे जमानत पर रिहा करवा कर फरार हो जाने तथा मामले से जुड़े साक्ष्यों को नष्ट करने में उसकी सहायता की, जिसके आरोप में उन्हें उड़ीसा के डीजीपी से निलंबित कर दिया गया था, व अपने निलंबन से ही वे भी फरार चल रहे थे तथा उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था.


Click it and Unblock the Notifications
