केंद्र ने किया मोदी का गुणगान

NarendraModiनई दिल्ली, 11 जनवरीः भारत के बाहर रहने वाले प्रवासी भारतीयों को जड़ों से जोड़ने और निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में संप्रग सरकार ने भी मेहमानों के समक्ष गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का बखान करने में कोई कंजूसी नहीं बरती.

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय की ओर से प्रकाशित सामग्री में मोदी के कामकाज और उनकी उपलब्धियों का ब्यौरा चार पन्नों में दिया गया है. बुधवार को यहां संपन्न प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बांटी गयी एक पुस्तिका में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 97 गणमान्य लोगों का परिचय और उनकी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया गया है.

पुस्तिका में कहा गया है मोदी ऐसे नेता हैं जिनमें कठिनाइयों को शुभ अवसर में बदलने की कुव्वत है. उन्होंने अपने नौसिखियेपन का इस्तेमाल बिल्कुल नयी शुरुआत करने में किया.

पुस्तिका के अनुसार हालांकि वह एक संघ प्रचारक थे लेकिन उनके पास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जगत के ज्ञान का भंडार भी है. सत्ता संभालने (वर्ष 2001) के तुरंत बाद ही वह अपने काम में लग गए.

इसमें कहा गया है कि उनकी प्रशासनिक कुशलता स्पष्ट दूरदृष्टि ईमानदारी की बदौलत दिसंबर 2002 के विधानसभा चुनावों में उन्हें अभूतपूर्व विजय हासिल हुई. उन्हें 22 दिसंबर 2002 को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+