रिलायंस को भी मिलेगा स्पेक्ट्रम
नई दिल्ली 11 जनवरी: सरकार द्वारा कल लिए गए निर्णय के अनुसार अपनी मोबाइल सेवाओं को विस्तार देने के लिए अब जीएसएम आपरेटरों के साथ साथ सीडीएमए तकनीक आधारित रिलायंस कम्युनिकेशन्स को भी स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा.
दूरसंचार मंत्री ए.राजा द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार नई कम्पनियों द्वारा किए गए आवेदनों पर उनकी योग्यता तथा पूर्वानुभव के आधार पर ही विचार किया जाएगा.
वर्तमान आपरेटरों में आइडिया सेल्युलर, वोडाफोन एस्सार तथा एअरसेल को प्रारंभ में कुछ सर्किलों में 1,651 करोड़ रुपए के मूल्य पर 4.4 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी उपलब्ध करवाई जाएगी.
परंतु अब इनके साथ साथ सीडीएमए तकनीक आधारित रिलायंस कम्युनिकेशन्स को भी अपनी जीएसएम सेवाएं प्रारंभ करने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा, जिसका यह कंपनियां विरोध कर रही थी.


Click it and Unblock the Notifications
