भारत व मिस्र में 2 नए समझौते
नई दिल्ली 10 जनवरी: भारत तथा मिस्र ने उभयपक्षीय सहयोग बढाये जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये एक दूसरे के कैदियों को उनके देशो में भेजे जाने तथा आपराधिक मामलों में एक दूसरे को कानूनी सहायता दिये जाने संबंधी दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये है.
इन समझौतो पर गृहमंत्री शिवराज पाटिल तथा मिस्र के विदेशमंत्री अहमद अबुल घीत ने काहिरा में हस्ताक्षर किये.
इससे पूर्व बातचीत में दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि इस तरह के सहयोग से विध्वंसकारी ताकतों को और प्रभावी ढंग से टक्कर दी जा सकेगी.
दोनों पक्षों के बीच हुयी शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में दोनों पक्षों ने आतंकवाद, सुरक्षा मामलों तथा काले धन को सफेद बनाने के मामलों में सहयोग और बढाये जाने पर सहमति जताई.
श्री पाटिल मिस्र की तीन दिवसीय उभयपक्षीय यात्रा पर काहिरा में थे.


Click it and Unblock the Notifications