कश्मीर में हिमस्खलन में पांच जवान जिंदा दफ्न
श्रीनगर, 10 जनवरीः जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में कल शाम हुये हिमस्खलन में सेना के लिये काम करने वाले छह श्रमिक और पांच जवान जिंदा दफ्न हो गये.
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि उन सभी का पता लगाने के लिये व्यापक अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि उरी सेक्टर में पांच जवान और आठ श्रमिक जिंदा दफ्न हो गये थे जबकि दो श्रमिकों को बचा लिया गया.
शेष की तलाश जारी है. उन इलाकों में गत तीन दिनों में चार से छह फुट तक बर्फबारी होने की सूचना है.


Click it and Unblock the Notifications