वाजपेयी को भारत रत्न दिया जाएः आडवाणी
नई दिल्ली, 9 जनवरीः भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की सरकार से पुरजोर मांग की.
गणतंत्र दिवस पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों से पहले आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में कहा कि वह इस साल के भारत रत्न पुरस्कार के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का सुझाव दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जीवन में उनका योगदान लंबे समय तक इतना विविध और विख्यात है कि उसे पुनः दोहराने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह दुखद बात यह है कि ऐसे उदाहरण भी हैं जब इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए योज्ञ व्यक्ति हमारे बीच मौजूद होने या उनके नाम मरणोपरांत पुरस्कार हेतु सुझाए जाने के बावजूद उन्हें पुरस्कृत नहीं किया गया.
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षो से सरकार की नजर में कोई सुयोज्ञ पात्र नहीं मिलने के कारण देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किसी हस्ती को सम्मानित नहीं किया जा सका है.


Click it and Unblock the Notifications