भारत बनाएगा पायलट रहित लडाकू विमान

anzaflनई दिल्ली, 10 जनवरीः भारत ने पायलट रहित लडाकू विमान, ड्राइवर रहित वाहन और चालक रहित पनडुब्बी के विकास पर काम करने की आज घोषणा की. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरूआत के मौके पर देश के रक्षा वैज्ञनिकों ने आने वाले दशक में भविष्य की टैक्नोलाजी का खाका पेश किया.

साथ ही पांचवी पीढी के लडाकू विमानों के अलावा एकीकृत निगरानी तंत्र (हाइपरसोनिक यान) एयरबोर्न एर्ली वार्निंग सिस्टम, मानवरहित धरातल के वाहन और स्वायत्त पनडुब्बियों के विकास पर काम करने का संकल्प व्यक्त किया.

डीआरडीओ के स्वर्ण जयंती समारोहों का उदघाटन करते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा कि रक्षा मामले में आत्म निर्भरता हासिल करने के भारत के प्रयासों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय बेशक रोड़ा अटकायेंगी.

उन्होने कहा कि विदेशों से खरीदारी और बाद में सैन्य उपकरणों के रखरखाव के विश्लेषण से वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि भारत को स्वदेशी शोध एवं विकास का काम मजबूत करना ही होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+