बेपर्दा हुई टाटा की लखटकिया कार


Tata Nanoनई दिल्ली 10 जनवरी: देश की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने आम लोगों को सपनों की बहुप्रतीक्षित लखटकिया कार को आज यहां नौवें आटो एक्सपो में पेश किया.

छह सौ 24 सीसी इंजन वाली इस लखटकिया कार का नाम टाटा नैनो रखा गया है. अन्य कारों के विपरीत इस कार में इंजन आगे की बजाय कार के पीछे होगा तथा सामान रखने के लिए काफी कम स्थान है.

यह कार कुल तीन माडलों में होगी जिनमें एक सामान्य होगा तथा दो डीलक्स होंगे, तथा डीलक्स माडल में एअरकंडीशनर भी होगा. सितंबर से बाजार में उतरने जा रही इस कार का पहले पेट्रोल माडल आएगा तथा बाद में डीजल माडल. इस कार में चार से पांच व्यक्ति बैठ सकेंगे तथा टाटा के पांच सौ इंजीनियरों की कड़ी मेहनत इस कार को आप तक लेकर आई है.

और सबसे खास बात यह है कि भारत की सबसे सस्ती कार होने के बाद भी, जोकि डीलरों के लिए 1 लाख रुपए है, यह कार यूरो-4 तथा भारत स्पेस-3 मानकों पर खरी पाई गई है, तथा इसके साथ ही फ्रंट तथा साइड क्रेश टेस्ट में भी इसे सुरक्षित पाया गया है.

प्रगति मैदान में चल रहे नौवें आटो एक्सपो में टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा स्वयं इस कार को चलाते हुए संवाददाता सम्मेलन स्थल तक आए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+