चुनाव तय समय पर ही होंगे. मुशर्रफ
इस्लामाबाद 10 जनवरी.वार्ता. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने चुनावी धांधली और फर्जी मतदान केन्द्रों के आरोपों को खारिज करते हुये देश में 18 फरवरी को ही चुनाव कराने का संकल्प व्यक्त किया है
जनरल मुशर्रफ ने यूरोपीय संघ के चार सदस्यीय चुनाव पर्यवेक्षक दल से मुलाकात के दौरान कल यह भरोसा दिलाया1 उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की निगरानी के लिये दुनिया भर से पर्यवेक्षकों का स्वागत किया जायेगा
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चुनाव आयोग समूची चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिये हरसंभव कदम उठा रहा है
यूरोपीय संघ का पर्यवेक्षक दल पाकिस्तान की चुनावी तैयारियों के बारे में अपनी पहली रिपोर्ट दो दिन में दे देगा
सचिन जगबीर1130वार्ता












Click it and Unblock the Notifications