नया परिसीमन फरवरी से पहले लागू हो...नकवी
नयी दिल्ली 10 जनवरी .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधान सभा की सीटों का नये सिरे सेे परिसीमन करने के लिये आयोग की सिफारिशों को फरवरी के अंत से पहले लागू करने और भविष्य में सभी चुनाव उसी के अनुरूप कराने की मांग की है
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां प्रेस ब्रीफिंग में यह मांग करते हुये कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को सवेरे मंजूरी दिये जाने को ..देर आए दुरूस्त आये .. बताया1 उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में जल्द से जल्द अध्यादेश लाना चाहिये
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की सीटों के परिसीमन को लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है1 उन्होंने कहा कि फरवरी के अंत से पहले परिसीमन का काम पूर कर लिया जाना चाहिये ताकि अनिश्चितता दूर हो सके1 उनका मानना है कि चुनाव आयोग को इस काम को पूरा करने में दिक्कतें नहीं आएंगी
उपाध्याय समरेन्द्र वीरेन्द्र1754 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications