एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बंगलादेश से आपातकाल हटाने का आहवान किया

ढाका 10 जनवरी .वार्ता. एमनेस्टी इंटरनेशनल..ए आई.. ने आज बंगलादेश से आपातकाल हटाने की मांग करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल लंबे समय तक सरकार चलाने के लिये नहीं किया जाना चाहिए

एमनेस्टी की महासचिव इरिन खान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बंगलादेश की कार्यवाहक सरकार से आपातकाल के तहत हटाये गये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता . एकत्र होने और संघ बनाने के अधिकारों की तुरंत समीक्षा करने का निवेदन किया

उन्होंने कहा कि एमनेस्टी का मानना है कि इन अधिकारों पर वर्तमान प्रतिबंध केवल चुनींदा तरीके से लागू किया जा रहा है जिससे देश में अनिश्चितता और डर का माहौल पैदा हो रहा है

उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्थिति अस्थायी होती है और इसका इस्तेमाल लंबे समय तक सरकार चलाने के लिये नहीं किया जाना चाहिए

आकाश.रमेश2128 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+