न्यायाधीश की टिप्पणी को लेकर वकीलों की हडताल जारी
जबलपुर 10 जनवरी .वार्ता. मध्यप्रदेश में जबलपुर जिला न्यायालय में एक आरोपी को सुनवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में लाये जाने के दौरान उसके साथ मारपीट करने की नीयत से घेराव करने तथा न्यायालय के कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सात वकीलों के विरूद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किये जाने के विरोध में जिला न्यायालय के वकीलों की कल से की जा रही हडताल आज जारी रहने तथा इस हडताल में दोपहर बाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के शामिल हो जाने से उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय में कामकाज ठप रहा1 उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर के सचिव संजय सेठ एवंजिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष राकेश सिंह सैनी ने बतायाकि इस मामले को लेकर दोनों संघों के अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अनंग कुमार पटनायक से मिले थे और अधिवक्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.बी.गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की1 श्री सेठ ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश ने दोनों संघों के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद कहा कि यदि न्यायाधीश ने ऐसी टिप्पणी की है तो यह गंभीर मामला है 1 मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले की जांच करने का आदेश जारी करते हुए उच्च न्यायालय के रजिस्टार विजिलेंस जयंत चौहान को जांच अधिकारी नियुक्त किया 1 जांच अधिकारी ने जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया1 घोलप.सत्या.रमेश2133वार्ता












Click it and Unblock the Notifications