पाकिस्तान में आत्मघाती हमला. 22 मरे
लाहौर 10 जनवरी.वार्ता. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में आज अपरान्ह हाईकोर्ट के बाहर पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 20 पुलिसकर्मियों सहित 22 व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा 70 से ज्यादा लोग घायल हो गये
अधिकारियों ने जीपीआे चौक पर अपरान्ह हुये इस हमले में मृतकों की संख्या बढने की आशंका जतायी है1 हालांकि हमले के विवरण को लेकर अभी भ्रम की स्थिति बनी हुई है1 स्थानीय रिपोटो में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बम एक मोटर साइकिल में फिट किया गया था1 पुलिस अधिकारियों ने एक मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की तभी उसने खुद को विस्फोट से उडा दिया
जबकि रायटर की रिपोर्ट में शहर पुलिस प्रमुख मलिक मोहम्मद के हवाले से कहा गया कि लाहौर हाईकोर्ट के बाहर वकीलों के एक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों के एक दल की आेर हमलावर बढने लगा1 जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने खुद को विस्फोट से उडा दिया1 टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया कि घायल पुलिस कर्मियों को स्ट्रेचर पर और एम्बुलैंस पर ले जाया जा रहा था1 कई घायल बुरी तरह कराह रहे थे1 लाहौर के अस्पतालों में इमरजैंसी घोषति की गयी है1 सचिन नीलिमा जगबीर1436वार्ता












Click it and Unblock the Notifications