लखटकिया के पर्दा उठने का फायदा नहीं मिला टाटा मोटर्स शेयर को
नयी दिल्ली.10 जनवरी.वार्ता. देश की आटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स की नौंवे आटो एक्सपो में लखटकिया कार ..नैनो. का अनावरण जहां आज जनता के बीच चर्चा का विषय बना रहा . वहीं शेयर बाजारों में कंपनी के शेयरों को इसका कोई फायदा नहीं मिला
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने प्रगति मैदान में आयोजित आटो एक्सपो में लखटकिया का अनावरण कर इसके संबंध में लगाये जा सभी कायासों को आज पटाक्षेप कर दिया 1 साढे सात अरब डालर का बाजार पूंजीकरण रखने वाला टाटा मोटर्स का शेयर बम्बई शेयर बाजार में आज चार प्रतिशत तक चढने के बाद बिकवाली के दबाव में दिखा 1 समाप्ति पर इसमें 749 पए पर 2.8 प्रतिशत का नुकसान रहा
बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी मुनाफावसूली के चलते करीब 290 अंक नीचे बंद हुआ
मिश्रा कैलाश लखमी191
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications