लालू और कर्पूरी की जीवनी को पाठयक्रमसेहटाने को लेकर पुतला दहन

पटना 10 जनवरी .वार्ता.राष्ट्रीय जनता दल.राजद. ने बिहार के पूर्वमुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर ् स्व0 भोला पासवान शास्त्री और रेल मंत्रीलालू प्रसाद यादव की जीवनी को पाठ्य पुस्तक से हटाये जाने कोलेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया 1 राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुरेश पासवानके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं की जीवनी पाठ्य पुस्तकसे हटाये जाने को लेकर यहां के डाक बंगला चौराहा पर मुख्यमंत्रीका पुतला दहन किया 1 इससे पूर्व श्री पासवान ने कहा कि इन नेताओं का नाम राज्य सरकार ने राजनीतिक द्वेष और पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पाठ्य पुस्तक से हटाया है 1 श्री पासवान ने श्री कुमार की कडी आलोचना करते हुए कहा कि बिहार सरकार के इस निर्णय से इन नेताओं को चाहने वाले करोडो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है1 उन्होंने कहा कि स्व0 ठाकुर ् स्व0 शास्त्री और श्री यादव ने जो काम किया है उसे दुनिया के लोग जानते है 1 उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तक में इन नेताओं की जीवनी पढ कर गरीब परिवार के बच्चे प्रेरणा लेते है और उनका उत्साह बढता है

पूर्व मंत्री ने कहा कि तीनो नेता दबेकुचले खासकर ग्रामीणपरिवेश के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे और पाठ्य पुस्तक में इनकीजीवनी को पढ़कर छात्रों में भविष्य में कुछ कर गुजरने की इच्छा जागृतहोती रही है 1 उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं की जीवनी को पाठ्यपुस्तक से हटा देने के कारण ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चे प्रेरणा सेवंचित हो जायेंगे 1 उन्होंने कहा कि पार्टी इसके खिलाफ राज्य मेंचरणवद्ध आंदोलन चलायेगी और इस मामले को जनता के बीच लेजायेगी 1 उपाध्याय.शिव.प्रभु 152

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+