पीपीपी ने कहा .बेनजीर की हत्या के पीछे आईएसआई का हाथ
लंदन 10 जनवरी .वार्ता .पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ..पीपीपी ..के एक नेता ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के पीछे देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है
पीपीपी के नेता अमानुल्ला खान ने कल बि्रटेन की राजधानी लंदन में कहा ..पाकिस्तान की महान नेता की हत्या के लिए आईएसआई नम्बर एक आरोपी है 1..श्री खान ने कहा कि बेनजीर की हत्या सोची समी साजिश के तहत की गयी है और यह फासीवादी कार्रवाई है जिसके लिए आईएसआई और अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए को जिम्मेदारी लेनी चाहिए
श्री खान ने बि्रटेन की संसद के निचले सदन हाउस आफ कामन्स में थर्ड वल्र्ड सोलिडैरिटी में सर्वदलीय संसदीय समूह द्वारा आयोजित शोक सभा में कहा कि मोहतरमा भुट्टो पाकिस्तान में लोकतंत्र की बहाली के लिए गयीं थीं लेकिन आईएसआई ने उनक ी पीठ में छूरा भोंका
लेबर पार्टी के सांसद खालिद महमूद ने इस मौके पर कहा कि मोहतरमा भुट्टो जानती थीं कि उनके जीवन को खतरा है लेकिन पश्चिमी ताकतों ने उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर कर दिया 1 सांसद नजीर अहमद ने श्रीमती भुट्टो को ऐसी असाधारण महिला बताया जो लोकतंत्र लिए आजीवन लडती रहीं और लोकतंत्र के लिए ही शहीद हो गयीं
श्री अहमद ने कहा कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ देश में आतंकवाद..अतिवाद और कट्टरपंथ के लिए जिम्मेदार हैं और जितनी जल्दी उनसे छुटकारा मिल जाएगा उतनी जल्दी देश की बेहतरी होगी 1आक्सफोर्ड में बेनजीर की मित्र एवं पत्रकार विक्टोरिया शोफील्ड ने कहा कि पीपीपी नेता न सिर्फ करिश्माई राजनेता थीं बल्कि समर्पित मां और पत्नी भी थीं
नीलिमा .विनोद.राणा 185
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications