हत्या के तीन अभियुक्तों को उम्र कैद
टीकमगढ 10 जनवरी.वार्ता. मध्यप्रदेश में टीकमगढ जिले की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनायी है
अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के बडागांव धसान थाना अन्तर्गत भैसबारी गांव में 15 मार्च 2005 को दौलत कुशवाह. हरलाल कुशवाहा.हीरा कुशवाहा. लल्लूराम एवं कल्याण सिंह ने उसी गांव के रूप सिंह ठाकुर. कल्याण सिंह. लल्लू राजा और देवीसिंह पर फरसा. बल्लम. कुल्हाडियों से हमला कर दिया1 इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी जवाबी हमला किया1 आपसी संघर्ष की इस घटना के दौरान रूपसिंह ठाकुर की मौत हो गई जबकि दौलत. हरलाल और हीरालाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गये1 इस संबंध में दोनो पक्षों की आेर से मामले दर्ज कराये गये
जिला फास्ट ट्रेक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दीपक त्रिपाठी ने कल मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद दौलत कुशवाहा. हीरा कुशवाहा.हरलाल कुशवाहा को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी1 अदालत ने दूसरे पक्ष के कल्याण सिंह एवं लल्लू राजा को भी तीन...तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी1 पांचों कोजेल भेज दिया गया
सं शिव जगबीर1510वार्ता












Click it and Unblock the Notifications