समय से रेस्त्रां बंद करें अन्यथा कार्रवाई होगी . दिल्ली पुलिस
नयी दिल्ली. 10 जनवरी .वार्ता. दिल्ली पुलिस ने निर्धारित समय पर खानपान के केन्द्र और रेस्त्रांओं को बंद नहीं किए जाने पर कडी कार्रवाई की चेतावनी दी है
पुलिस के मुताबिक वह इस संबंध में जल्दी ही विशेष अभियान चलायेगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी1 नये वर्ष से रेस्त्रांओं और खानपान के केन्द्रों को बंद करने का समय राति्र एकबजे किया गया है1 दिल्ली पुलिस की लाईसेंस शाखा ने हाल ही में नये समय को अधिसूचित किया है1 इससे पहले रेस्त्रांओं और खानापान केन्द्रों को बंद किए जाने का समय मध्यराति्र था1 पुलिस ने कहा है कि नये अधिसूचित समय के बाद रेस्त्राओं और खानपान के केन्द्रों को दिल्ली इंटिग हाऊस रजिस्ट्रेशन नियम . 1980 का उल्लंघन माना जायेगा1 पुलिस ने कहा है कि जो भी निर्धारित समय का उल्लंघन करते हुए पाया जायेगा .उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही लाईसेंस भी रद्द किया जा सकता है
मिश्रा.समरेन्द्र.रमेश1826वार्ता












Click it and Unblock the Notifications