सडकों का रखरखाव समय पर न होने से मुख्यमंत्री नाराज
.दूसरे पैरा में अभियंताओं के नाम हटाते हुए.भोपाल 10 जनवरी.वार्ता.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने राज्य में सडकों की मरम्मत.उन्नयन और रख रखाव के कार्य निर्धारितसमय के भीतर पूरे न होने पर नाराजगी जताते हुए आज कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी
श्री चौहान ने पिछले दिनों इंदौर.उज्जैन सडक के निरीक्षण के दौरान सडक के गड्डों में मिट्टी का पेचवर्क किए जाने को लेकर नाराजगीजताई थी
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग के कायो की समीक्षा बैठक के दौरान 31 दिसंबर 2007 तक तय लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर मुख्य अभियंताओं और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति नाराजगी जतायी
श्री चौहान ने सभी परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं को 25 जनवरीतक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम करने के निर्देश दिए1 इस समयसीमा तक क्षतिग्रस्त सडकों के पेंच रिपेयर वर्क तथा सडकों के मरम्मतऔर उन्नयन के कार्य पूरे न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफकार्रवाई होगी
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र द्वारा 1143 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सडकों के पेंच रिपेयर के कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता की सराहना की जबकि भोपाल.रीवा और जबलपुर के मुख्य अभियंताओं के प्रति अप्रसन्नता जतायी1 द्विवेदी.सत्या.रमेश2136जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications