लखटकिया कार की आडवाणी की चुनौती पूरी की टाटा ने
नयी दिल्ली 10 जनवरी .वार्ता. प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा ने आज लखटकिया कार उतार कर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की उस चुनौती को पूरा कर दिखाया जो चार वर्ष पूर्व देश के वाहन उद्योग के सामने रखी गई थी
यह एक सुखद संयोग है कि टाटा की लखटकिया कार को सुबह प्रगति मैदान की एक्सपो वाहन प्रदर्शनी में देशवासियों के सामने पेश किया गया जहां करीब चार वर्ष पूर्व 15 जनवरी 2004 को तत्कालीन उपप्रधानमंत्री ने स्वदेशी वाहन उद्योग को आम आदमी के लिये सस्ती कार बनाने की चुनौती दी थी1 श्री आडवाणी ने कहा था कि उनका सपना है कि आम आदमी के लिये एक लाख रूपये से कम कीमत की कार का निर्माण किया जाए1 उन्होंने उद्यमियों को व्यापार के गुर सिखाते हुये कहा था कि आप कल्पना करिये यदि एक लाख रूपये की कार बनती है तो इसे खरीदने के कितने लाख लोग लाइन में खडे होंगे
श्री टाटा ने श्री आडवाणी के इस आग्रह के बाद कहा था कि वह सस्ती कार बनाने के लिये प्रयासरत हैं तथा वर्ष 2007 तक इसे सडक पर उतार दिया जाएगा
सुफल उपाध्याय सत्या.रमेश2015वार्ता












Click it and Unblock the Notifications