दिनामलार के कार्यालय पर हमला . सुरक्षाकर्मी घायल

चेन्नई 10 दिसंबर.वार्ता. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तमिल दैनिक दिनामलार के अन्ना सलाई इलाके में स्थित कार्यालय पर विदुथलाई चिरूथाइगल कांची .वीसीके. के कार्यकर्ताओं ने आज हमला किया जिसमें एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया

दिनामलार और पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीसीके करीब 20 कार्यकर्ताओं ने बोलतों और डंडों से सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया तथा प्रवेश द्वार पर लगायी गयी अटेंडेंस रीडिंग मशीन तथा खिडकियों को नुकसान पहुंचाया

उन्होंने बताया कि दो में से एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया1 हमले के तत्काल बाद कर्मचारियों ने लोहे के दूसरे प्रवेश द्वार को बंद कर दिया जिसके कारण हमलावर कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सके1 लेकिन दस मिनट के इस हमले में वीसीके के कार्यकर्ताओं ने काफ्ी नुकसान पहुंचाया1 ये लोग दलित नेता और वीसीके महासचिव थोल थिरूमावलावन को लेकर प्रकाशित आलोचनातक खबर का विरोध कर रहे थे1 यह दल राज्य में सत्तारूढ द्रविड मुनेत्र कषगम .द्रमुक. नीत लोकतांत्रिक प्रगतिशील गठबंधन .डीपीए. में एक घटक है1 दिनामलार प्रबंधन ने अन्ना सलाई थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया है1 थाना दैनिक के कार्यालय के पडोस में है1 वीसीके के दो कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है1 इंद्र जगबीर1134वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+