शरजाह सडक दुर्घटना में दो भारतीयों समेत पांच की मौत
दुबई 10 जनवरी .वार्ता .शरजाह में एक मिनी बस के ट्रक से टकरा जाने से दो भारतीयों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात लोग घायल हो गये
मृतकों में तीन बंगलादेशी शामिल हैं 1दुर्घटना कल उस समय हुई जब एशियाई मूल के 12 लोगों को ले जा रही मिनी बस लोहा ले जा रही तेज गति से जा रही एक ट्रक से टकरा गयी 1तीन बंगलादेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो भारतीयों ने अस्पताल में दम तोड दिया 1मिनी बस का भारतीय चालक मामूली रूप से घायल हो गया
खलीज टाइम्स की खबर में बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनीबस की छत और दरवाजे टूटकर बाहर निकल गया
नीलिमा विनोद लखमी1912वार्ता












Click it and Unblock the Notifications