पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर केन्द्र चिंतित राज्यों को पत्र लिखा

नयी दिल्ली 10 जनवरी.वार्ता. देश में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ छेडछाड और बदसलूकी की हाल में हुई कई घटनाओं से चिंतित केन्द्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकारों का ध्यान है और 24 जनवरी को पर्यटकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिये यहां एक बैठक बुलायी है

पर्यटन सचिव एस.बनर्जी ने महिला पर्यटकों के साथ बदसलूकी की हाल की मीडिया रिपोटो का उल्लेख करते हुये आज राज्यों और केन्द्र सरकार के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर केन्द्र की चिंता से अवगत कराया

श्री बनर्जी विदेशी तथा घरेलू पर्यटकों की सुरक्षा की समीक्षा करने के लिये 24 जनवरी को यहां राज्यों के पर्यटन सचिवों की बैठक भी बुलायी है

श्री बनर्जी ने पत्र मे याद दिलाया है कि केन्द्र सरकार इस बारे में पहले भी चिंता जताती रही है और विगत में पर्यटक स्थलों पर पर्यटक पुलिस की तैनाती का सुाव भी देती रही है

उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय ने 2006 में राज्य सरकारों से पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिये विशेष पर्यटक पुलिस गठित और तैनात करने को कहा था लेकिन अभी तक सभी राज्यों में ऐसी व्यवस्था नहीं हो पायी है

उनियाल.आशा.समरेन्द्रप्रभु 1815जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+