म प्र में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में शामिल होंगे एक करोड लोग
भोपाल.10 जनवरी.वार्ता.मध्यप्रदेश सरकार ने 12 जनवरी विवेकानंद जयंती को योग दिवस घोषति करते हुए उस दिन राज्यव्यापी.सूर्य नमस्कार कार्यक्रम..आयोजित किया है जिसमें एक करोड से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है
राज्य के उच्च और स्कूल शिक्षा मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड ने आज यहांपत्रकारों से कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह स्वैच्छिक है और गत वर्षहुए कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस वर्ष और बडे स्वरूप मेंइसका आयोजन किया जा रहा है1उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग शिक्षा को पाठ्य क्रम में शामिल करने पर भी गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है1अगले वर्ष इस संबंध में पहल की जाएगी
उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार और प्राणायाम में सहभागिता पूरीतरह स्वैच्छिक रखी गयी है1 इस प्रक्रिया के अपनाने से स्वास्थ्य पर होनेवाले अनुकूल असर को देखते हुए उन्होंने सभी सांसदों ् विधायकों ्जनप्रतिनिधियों और गैर सरकारी संस्थाओं तथा अशासकीय शिक्षण संस्थाओं को पत्र लिख कर कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है
..द्विवेदी.शिव.ति्रपाठी1620..जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications