2500 विद्यालयो मेंकम्प्यूटर स्थापित होंगे
लखनऊ 10 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में राज्य के 2500 राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयो में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी योजना के अंतर्गत शिक्षा योजना वूट माडल .विल्ड आेन आपरेट एण्ड ट्रांसफ्र. लागू करने का निर्णय लिया है
प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा अण कुमार मिश्र ने आज यहां बताया कि योजना के अंतर्गत केन्द्र की व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक विद्यालय के लिए 6.70 लाख रुपये का वित्तीय अनुदान दिया जायेगा जिसमें पांच लाख केन्द्रीय तथा 1.70 लाख रुपये का राज्यांश होगा 1 चयनित 2500 विद्यालयो को यह धनराशि 05 वषो में चरणबद्ध रुप से स्वीकृत की जायेगी
उन्होने बताया कि योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये माध्यमिक शिक्षा विभाग को विभिन्न जोन में विभाजित किया जायेगा 1 एक जोन में एक या एक से अधिक मंडल सम्मिलित होंगे ताकि एक जोन में 100 से 300 तक विद्यालयो की संख्या रहे
श्री मिश्र ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन. अनुश्रवण तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक निर्णय के लिये छह सदस्यीय समिति गठित कीगई है
बसन्त आशा मनोरंजन 1935 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications