नारियल के समर्थन मूल्य में 40 पए प्रति क्विंटल की बढोतरी
नयी दिल्ली 10 जनवरी.वार्ता. सरकार ने नारियल उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2008 के लिए इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य में 40 पए प्रति क्विंटल की बढोतरी की है
वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने आर्थिक मामलों की केन्द्रीय समिति की बैठक की आज हुई बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि कृष िलागत एवं मूल्य आयोग .सीएसीपी. की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला किया गया है
श्री चिदम्बरम ने बताया कि सत्र 2008 के लिए मिलिंग नारियल की सामान्य औसत किस्म का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3660 पए और बाल नारियल का दाम 3910 पए प्रति क्विंटल तय किया गया है 1 दोनों ही किस्म के नारियल में यह बढोतरी पहले की तुलना में 40 पए अधिक है
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के इस फैसले से नारियल उत्पादन किसान इसकी खेती में निवेश के लिए प्रोत्साहित होगें जिससे कि देश में नारियल के उत्पादन और उत्पादकता में बढोतरी हो सकेगी
मिश्रा.कैलाश.प्रभु 1537वार्ता












Click it and Unblock the Notifications