गैरसरकारी संगठन के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद जमानत
मुंबई 10 जनवरी. वार्ता. गैर सरकारी संगठन के अध्यक्ष भवान गठानीको कल जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा करदिया गया
गैर सरकारी संगठन करूणा परिवार के अध्यक्ष गठानी को मुंबईके उपनगर मालाड से कल गिरफ्तार किया गया था1 उन पर पिछलेवर्ष बूचडखाना में काटने के लिए पशु लेकर जा रहे एक ट्रक मालिक सेजबरन रूपये मांगने का आरोप है
गठानी पर आरोप है कि पिछले वर्ष उन्होंने एक होटल के समीपट्रक चालक से अपने आप को पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांॅधी कासचिव बताकर 25 हजार रूपये प्रति ट्रक देने के लिए कहा था ऐसा नहींकरने पर उसके खिलाफ शिकायत करने की बात कही थी
ट्रक मालिक शाहिद ने सायन थाने में गठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी और तब से ही गठानी फरार था1 शाहिद ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि गठानी इसी तरह कुछ और ट्रक मालिकों को परेशान कर रहा था
त्रिपाठी.शिव.प्रभु 1517वार्ता












Click it and Unblock the Notifications