कंधमाल हिंसा का जायजा लेने के लिए समिति गठित होगी
भुवनेश्वर 10 जनवरी.वार्ता. उडीसा के दंगाप्रभावित कंधमाल की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही एक समिति गठित करेगी जो ऐसी स्थितियों के रोकथाम का उपाय सुाएगी
मुख्य सचिव अजीत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज यहां राज्यस्तरीय एकता परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया1 कंधमाल के सांप्रदायिक दंगों से उत्पन्न स्थिति पर विचार विमर्श के लिए यह बुठक बुलायी गयी थी1 कंधमाल में हाल ही में आदिवासियों और ईसाइयों के बीच हिंसक डपेंं हुई थीं
बैठक के बाद श्री त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यों ने समिति के गठन का सुाव दिया था1 वर्ष 1994 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान भी इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति रोकने के उपाय सुाने के लिए ऐसी ही समिति गठित की गयी थी1 श्री त्रिपाठी के अनुसार सदस्यों ने प्रभावित जिले में विभिन्न समुदायों में शांति और सद्भाव कायम करने के लिए पंचायत और जिला स्तर पर एकता परिषद की नियमित प से बैठक बुलाने तथा विश्वास बहाली के कदम उठाने के सुाव दिये
भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के प्रतिनिधि बाल गोपाल महापात्रा ने कंधमाल में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों .एनजीआे. के फं डिंग के विनियमित करने तथा संवेदशनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की1 हालांकि आर्कबिशप राफेल चीनाथ ने पुलिस की सुरक्षा में एनजीआे को राहत कार्य में शामिल करने की मांग की
सुमन सत्या मनोरंजन 2254 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications