यूएई ने प्रवासी दिवस की पहल का स्वागत किया

दुबई 10 जनवरी .वार्ता .संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने उम्मीद जतायी है कि प्रवासी कामगार संसाधन केंद्र ..आे डब्ल्यू आर सी. की स्थापना और प्रधानमंत्री की वैश्विक सलाहकार परिषद के गठन जैसे भारत सरकार के कदमों से प्रवासी कामगारों को मदद मिलेगी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नयी दिल्ली में कल सम्पन्न हुये दो दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में ये घोषणाएं की थी

संसाधन केद्र से विदेशों में रह रहे भारतीय कामगारों को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी जबकि सलाहाकार परिषद सफल प्रवासियों को देश के सामाजिक..आर्थिक विकास में सहयोग करने में मददगार साबित होगी 1परिषद परेशानी में पडे प्रवासी भारतीयों की मदद की शिकायत निवारण के लिए बहुभाषीय हेल्पलाइन के रूप मेंं काम करेगी

.खलीज टाइम्स .ने यूएई में भारत के राजदूत तालमीज अहमद के हवाले से बताया कि संसाधन केंद्र विदेशों में काम करने के इच्छुक भारतीयों के लिए परामर्श दायी संस्था के रूप में काम करेगा साथ ही उनकी परेशानियो और शिकायतों का भी निवारण क रेगा 1यह कामगारों के लिए हेल्पलाइन के रूप में चौबीसों घंटे काम करेगा 1यह दूतावासों और वाणिज्य दूतावासो के साथ समन्वय करेगा 1यह सकारात्मक और वैश्विक आयामों के साथ केंद्रीय संस्था के रूप मेंं काम करेगा

उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में ठेके और भर्ती के लिए एक प्रणाली की व्यवस्था करने को इच्छुक है साथ ही विदेशों में महिला कामगारों के शोषण के मुद्दों से निपटना चाहती है 1आईटीएल समूह .कास्मस . के कार्यकारी उपाध्यक्ष राम बक्सानी ने भारत सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इसे सकारात्मक कदम बताया 1 प्रधानमंत्री ने कहा था कि 26 अरब डालर प्रवासी श्रमिक वर्ग के से आते हैं जो अपने परिवारों के लिए कडी मेहनत करते हैं 1उनका शोषण न हो यह सुनिश्चित करना देश का कर्तव्य है 1हमें ऐसी प्रणाली ईजाद करनी है जो प्रभावकारी हो

नीलिमा .विनो द.राणा 1703वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+