राष्ट्रीय राष्ट्रपति तनख्वाह

प्रतिभा पाटिल को मिलेगी पहले के राष्ट्रपतियों से दुगनी पगारनयी दिल्ली 10 जनवरी.वार्ता. सांसदों की तनख्वाह और भत्ते प्रति माह 68 हजार रूपये पहुंचने के मद्देनजर केंद्रीय मंति्रमंडल ने राष्ट्रपति. उपराष्ट्रपति और राज्यपालों की तनख्वाह को दुगना करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी1 सरकार के इस नए फैसले के मुताबिक देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को 50 हजार के बजाए एक लाख रूपये प्रतिमाह पगार मिलेगी1 नयी सुविधाओं में इजाफा करते हुए राष्ट्रपति के लिए अनलिमिटेड ब्राडबैंड कनेक्शन की सुविधा भी दे दी गयी है1 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंति्रमंडल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री पि्रयरंजन दास मुंशी ने बताया कि उप राष्ट्रपति की तनख्वाह 40 हजार से बढाकर 85 हजार रूपये की जाएगी जबकि राज्यपालों की पगार 36 हजार से बढाकर 75 हजार करने का निर्णय लिया गया1 श्री दासमुंशी ने सफायी दी कि वेतन बढाने का यह निर्णय पिछले साल ही ले लिया गया था लेकिन राष्ट्रपति के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया क्योंकि यह उचित नहीं होता कि आगामी राष्ट्रपति के बढे हुए वेतन के कानून पर उस तत्कालीन राष्ट्रपति से हस्ताक्षर कराए जाते1 उन्होंने कहा कि सांसदों की तनख्वाह और भत्ते 68 हजार रूपये के पार निकल चुके थे लिहाजा राष्ट्रपति की तनख्वाह 50 हजार रूपये से बढाना जरूरी हो गया था1 सूचना और प्रसारण मंत्री ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपतियों की पेंशन तीन लाख से बढाकर छह लाख रूपये सालाना की जाएगी जबकि दिवंगत राष्ट्रपति की पत्नी को इस पेंशन का पचास प्रतिशत मिलेगा1 मंत्रिमंडल ने जम्मू कश्मीर सरकार से इस आशय का प्रस्ताव पारित करने को कहा है ताकि वहां के राज्यपाल की पगार भी दूसरे राज्यों के बराबर की जा सके1 टीम कौशिक समरेंद्र.ति्रपाठी1452वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+