विधायक हत्याकांड की सुनवाई जनवरी के अंत तक पूरी करने का आदेश
पटना 10 जनवरी .वार्ता. पटना उच्च न्यायालय ने आज केन्द्रीय जांचब्यूरो:सीबीआई: की विशेष अदालत को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीके विधायक अजीत सरकार की हत्या के मामले की सुनवाई इस माहके अंत तक पूरी करने का आदेश दिया है 1 मुख्य न्यायाधीश राजेश वालिया और न्यायमूर्ति चन्द्रमौलि कुमारप्रसाद की खंडपीठ ने आज इस हत्याकांड के एक अभियुक्त की आेर सेदायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई की विशेष अदालतको उक्त आदेश दिया 1 इससे पूर्व सीबीआई के अधिवक्ता विपिनकुमार सिन्हा ने अदालत को बताया कि इस मामले में छह माह पहले हीदोनों पक्षों की आेर से विशेष अदालत में गवाही पूरी हो चुकी है औरसाक्ष्य भी पेश किये जा चुके हैं1उन्होंने बताया कि इस मामले में अबअंतिम बहस जारी है और कल विशेष अदालत में सुनवाई के लिएतिथि भी निर्धारित है 1 गौरतलब है कि माकपा विधायक अजीत सरकार की हत्या 14 जून 1998 को पूणिया जिले में गोली मारकर कर दी गयी थी 1 इस हत्याकांड में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ् पूर्व विधायक राजन तिवारीसमेत पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है 1 उच्चतम न्यायालय केएक आदेश से सांसद श्री यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं और इसममले की सुनवाई के दौरान उनकी पेशी वीडियों कान्फ्रेसिंग तकनीकके माध्यम से की जाती रही है
सं0 शिवा सत्या लखमी2025रमेश 200
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications