Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शहनाज हुसैन के बेटे ने आत्महत्या की


shanaz-husainपटना, 8 जनवरीः ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के बेटे समीर हुसैन (38) ने रविवार को छत से कूदकर खुदकुशी कर ली. समीर ने गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल स्थित अपने ससुर के फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाई.

समीर मां का व्यवसाय संभालने के साथ ही एक रैप सिंगर भी थे.पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि समीर हुसैन अपने ससुर महफूज अहमद के फ्लैट में पिछले करीब दो सप्ताह से रह रहे थे. रविवार शाम साढे़ पांच बजे समीर ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई.समीर के ससुर ने बताया कि समीर कुछ दिनों से काफी तनाव में थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार का कहना है कि समीर पिछले करीब सात साल से अवसाद से ग्रस्त थे और उनका इलाज जारी था. वे अल्प्रेक्स सहित अवसाद की कई अन्य दवाओं का इस्तेमाल किया करते थे. घटना के समय फ्लैट में केवल समीर और पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता उनके ससुर मौजूद थे.

घटना के बाद शुरुआती जांच-पड़ताल के क्रम में पुलिस ने बताया था कि समीर ने आत्महत्या की नीयत से बालकनी से छलांग लगाई या फिर बालकनी से पैर फिसलने के कारण उसकी गिरकर मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+