हत्या के आरोपी की हत्या
मुंबई 08 जनवरी. वार्ता. मुन्नासिंह हत्या मामले के अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार उर्फ मंजू मधु यादव .36.की अज्ञात लोगों ने कल गोली मारकर हत्या कर दी
पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरेंद्रकुमार को 1999 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मुन्नासिंह हत्या के मामले में एक स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनायी थी1 बाद में उसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया था 1 रिहा होने के बाद वह मुंबई के मालाड में अपनी बहन के पास रहने के लिए आया था
सूत्रों के अनुसार कल शाम करीब पौने सात बजे वीरेन्द्र कुमार के घर में कुछ अज्ञात लोग जबरन घुस गये और उसके सिर और सीने पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया 1 भगवती अस्पताल ले जाते समय वीरेन्द्र कुमार की मृत्यु हो गयी
वह वर्ष 2001 में मुंबई के उपनगर खार मे डाक्टर जयकर हत्यामामले में भी अभियुक्त था और उसे अदालत ने 18 दिसंबर को साक्ष्यके अभाव में बरी कर दिया था
त्रिपाठी.शिव.प्रभु 1344वार्ता