हिमाचल के ऊचाई वाले क्षेत्र में हिमपात
चंडीगढ 08 जनवरी.वार्ता. हिमाचल में ऊंचाई वाले स्थानों में आज फ्िर हिमपात हुआ जबकि पश्चिमोत्तर के मैदानी हिस्सों में वर्षा हुयी
मौसम विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के लाहुत स्पीती और किन्नौर तथा पांगी घाटी और चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में फ्िर से बर्फ्वारी हुयी1 राज्य के जनजातीय क्षेत्र में हिमपात के बाद कड़ाके की ठंड पड रही है1 किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री नीचे चला गया है
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला .गुलेर . नगरोटा सूरियां .भूंतर और सुंदरनगर में वर्षा हुयी 1 पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस .पटियाला में 6.9 डिग्री और जालंधर में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया1 जालंधर और अमृतसर में वर्षा भी हुयी
हरियाणा के अंबाला में कल रात हल्की वर्षा हुयी यहां का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 1 करनाल में तापमान 10.8 और हिसार में 10.9 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया1 चंडीगढ का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से 6 डिग्री अधिक है
मौसम विभाग ने 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के अनेक हिस्सों में साधारण से भारी वर्षा और हिमपात होने तथा पंजाब और हरियाणा के अनेक हिस्सों में साधारण से भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है
अरूण शोभित मनोरंजन 1935 वार्ता.