अवैध कटान पर नियंत्रण एवं राजस्व संग्रह में वृद्धि
लखनऊ 08 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश में चलाए गए अभियान के तहत राज्य के लखनऊ. गोरखपुर एवं बरेली क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान. वन उत्पादों की अवैध ढुलाई एवं अवैध आरा मशीनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ राजस्व संग्रह में बढोतरी हुई है
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य के वन एवं जंतु उद्यान मंत्री फतेह बहादुर सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पिछले सप्ताह मध्य क्षेत्र. लखनऊ के लखनऊ एवं फैजाबाद मंडलों में ऐसे कुल 31 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1.70 लाख पये से अधिक प्रतिकर वसूल किया गया और अवैध ढुलाई में लिप्त दो वाहन जब्त किए गए
उन्होंने बताया कि गोण्डा वन प्रभाग में अवैध प से संचालित आरा मशीन पर छापा मार कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया1 इसके अलावा उन्नाव. दक्षिण व उत्तर खीरी तथा रायबरेली वन प्रभागों में 12 स्थानों पर छापा मार कर अवैध कायो में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करते हुए 88 हजार पये से अधिक प्रतिकर वसूल किया गया1 इस दौरानअवैध ढुलाई में लिप्त एक ट्रक को जब्त कर लिया गया
सूत्रों के मुताबिक पूर्वी क्षेत्र. गोरखपुर के रायगंज चवरी वन क्षेत्र में साखू वृक्ष की अवैध कटाई में लिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर भौरारी पश्चिमी बीट आरक्षित वन से काटा गया साखू प्रकाष्ठ बरामद कर दो अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई1 साथ ही आजमगढ वृत्त के मऊ वन प्रभाग में .पिनटेल डक.. के अवैध शिकार में लिप्त अभियुक्तोंके विद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा गया1 हेलखंड क्षेत्र में गत दिसम्बर माह में अवैध कटान में कमी आई और इस दौरान 68 हजार पये से अधिक मूल्य का प्रकाष्ठ जब्त किया गया1 इस अवधि में गत वर्ष की तुलना में 7.45 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ
रंजीत शोभित मनोरंजन 2019 वार्ता.