प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 13 जनवरी को चीन जायेंगे
पेइचिंग 03 दिसंबर.वार्ता.प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह तीन दिन की चीन यात्रा पर 13 जनवरी को यहां पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री बनने के बाद डा. सिंह की यह पहली सरकारी चीन यात्रा होगी1अपने चीन प्रवास के दौरान डा. सिंह चीन के नेताओं के साथ भारत और चीन के बीच सीमा विवादों और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करेंगे
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता च्यांग यू ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों देशों के बीच तीन दौर की वार्ता हो चुकी है1 दोनों देश सीमा विवाद का ऐसा हल खोजने की कोशिश करेंगे जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो
सुश्री च्यांग यू ने कहा कि चीन को आशा है कि इस यात्रा से चीन और भारत की जनता के बीच मैत्री बढेगी विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी लाभ पर आधारित मैत्रीपूर्ण सहयोग का विस्तार किया जाएगा और चीन .भारत रणनीतिक सोदारी के दीर्घकालीन. स्वस्थ व सतत विकास को बढावा दिया जाएगा
वर्तमान में चीन.भारत संबंधों का विकास बेहतर स्थिति में है1वर्ष 2007 में दोनों देशों ने चीन..भारत मैत्री पर्यटन वर्ष का आयोजन किया दोनों देशों में बराबर उच्च स्तरीय आवाजाही हुई और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग भी लगातार बढ रहा है1 गत वर्ष की जनवरी से नवंबर तक चीन और भारत के बीच 34 अरब 20 करोड डालर का व्यापार हुआ जो वर्ष 2006 की इसी अवधि से 54 प्रतिशत अधिक है
इसके अलावा चीन और भारत के सीमा विवाद के विशेष प्रतिनिधियों ने तीन बार मुलाकात की जिनमें समाधान के ढांचे पर लाभदायक विचार.विमर्श किया गया1 सुश्री च्यांग यू ने कहा कि चीन को आशा है कि दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य व न्यायपूर्ण समाधान की खोज जल्द से जल्द करने के लिए भारत के साथ कोशिश की जाएगी
विनोद.नीलिमा.ति्रपाठी1712वार्ता