सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
नयी दिल्ली 01 जनवरी.वार्ता. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर बनी हुई है1 उन्हें कल देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था
इस बीच सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रीमती गांधी को फोन किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
अस्पताल सूत्रों ने यहां बताया कि श्रीमती गांधी को अस्थमा और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात करीब डेढ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया1 अस्पताल में उनके साथ उनकी मां पाआेला मैनो भी है1 उधर छुट्टी मनाने मालदीव गये श्रीमती गांधी के पुत्र राहुल गांधी और पुत्री पि्रयंका वाड्रा शीघ्र ही दिल्ली लौट रही है1 कांग्रेस सांसद कृष्णा तीरथ ने बताया कि श्रीमती गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है1 लेकिन आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जायेगी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सर्वश्री कमलनाथ. श्रीप्रकाश जायसवाल. कृष्णा तीरथ. मोहसिना किदवई और अन्य कई नेता अस्पताल गए
दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की 10..12 कार्यकर्ताएं गुलदस्ते और गेट वेल सून की तख्तियां लिए मौन खडी है
इस बीच. हैदराबाद से मिली खबरों के अनुसार कांग्रेस महासचिव पी.सुधाकर रेड्डी ने श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुये स्थानीय श्री विजय गणपति स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की1 इसके अलावा भद्राचलम में श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर और तिमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भी पूजा की गयी
पार्टी सूत्रों ने बताया कि चिल्कागुदा के गिरजाघर और रामनगर की दरगाह में भी प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयी
सत्या अजय मनोरंजन 1708 वार्ता.