प्रख्यात शिक्षाविद् प्रताप चंद्र का निधन
कोलकाता. 01 जनवरी.वार्ता. प्रख्यात शिक्षाविद्. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र चंदेर का आज यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया
वह 88 वर्ष के थे1 उनके परिवार में पत्नी तथा चार पुत्र हैं
पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि श्री चंदेर का निधन एक निजी अस्पताल में हुआ1 उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा
डा. चंदेर ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी की1 वह पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति के अध्यक्ष तथा संसदीय बोर्ड के प्रमुख भी रहे
वह 1977..1979 तक केंद्र में भी मंत्री रहे1 श्री चंदेर 1962 ..68 में पश्चिमी बंगाल विधानसभा में विधायक रहे1 वह 1968 में राज्य के वित्त एवं न्याय मंत्री भी रहे
श्री चंदेर ने ऐतिहासिक विषयों पर उपन्यास और नाटक भी लिखे हैं1 उनकी ..कौटिल्य आन लव एंड मोरल्स.. और गिलम्पसेस आफ इंडियन कल्चर.. एंसियेंट एंड मार्डन.. प्रसिद्ध पुस्तकें हैं
सत्या.रीता. अजय नंद1844 वार्ता