थाईलैंड में श्रृंखलाबद्ध विस्फोट, 27 घायल
बैंकाक 31 दिसंबर: नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए यहाँ आए पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए पाँच श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 27 व्यक्ति घायल हो गए.
यह विस्फोट थाईलैंड तथा मलेशिया की सीमा के निकट नरथीवात प्रांत में स्थित नगर सुंगई कोलोक के एक होटल और नाइट लाइफ क्षेत्र में किए गए.
पाँच धमाकों में से दो होटल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल तथा एक होटल के एक डिस्कोथेक में हुआ.
थाईलैंड सेना के प्रवक्ता अकारा थिप्रोट ने कहा कि यह विस्फोट इस्लामी घुसपैठी आतंकवादियों द्वारा किए गए हालांकि अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है.


Click it and Unblock the Notifications