पुन: प्रारंभ होगी समझौता एक्‍सप्रेस


Samjhauta Expressनयी दिल्ली 31 दिसंबर: भारतीय रेलवे ने कल भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली अटारी-लाहौर समझौता एक्सप्रेस तथा दिल्ली-अटारी लिंक एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला लिया.

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता बेनजीर भुट्टो की गुरूवार को रावलपिंडी में हत्या के बाद वहां के हालात को देखते हुए इन्हें शुक्रवार को अगले आदेश तक के लिए रद्द करने की घोषणा की थी.

रेल मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली-अटारी 4001/4002 लिंक एक्सप्रेस और अटारी-लाहौर 4607/4608 समझौता एक्सप्रेस पुन: अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक चलेगी.

सूत्रों के मुताबिक इन दोनों देशों के बीच चलने वाली रेलगाडियो को रद्द किये जाने पर पाकिस्तान ने अफसोस जताते हुए इन्हें फिर से चलाने का अनुरोध किया था. इस पर भारत ने रेलगाडी एवं यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी मांगी. समझा जाता है कि पाकिस्तान से सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर रेल सेवा पुनः बहाल करने के आदेश जारी हो गए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+