पुलिस मुठभेड में दो इनामी डकैत ढेर ् दो लाख रूपये नगद बरामद
पन्ना 31 दिसम्बर.वार्ता. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ थाना क्षेत्र में आज तडके पुलिस ने मुठभेड में दो इनामी डकैतों को ढेर कर दो लाख रूपये से अधिक नगद. एक रायफल. 58 कारतूस और अन्य हथियार बरामद किये
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड में 25 हजार रूपये के इनामी मोहन पटेल और उसके साथी रामेश्वर पटेल को मारा गया है1 मोहन के कंधे पर टंगे एक बैग में दो लाख 11 हजार रूपये से अधिक नगद राशि जब्त की गयी है
ये दोनों ही डकैत कुख्यात डकैत अंबिका प्रसाद पटेल उर्फ ठोकिया गिरोह के नजदीकी सहयोगी थे1 पुलिस इस अंचल में ठोकिया गिरोह को ठिकाने लगाने के लिए कई महिनों से सक्रिय है
सूत्रों ने बताया कि डकैतों को यहां से 35 किलोमीटर दूर न्निा के पास उस समय मारा गया. जब वह आग जलाकर ताप रहे थे1 उनकेतीन या इससे अधिक साथी भागने में सफल हो गये
संपादक ..कृपया शेष पूर्व प्रेषति से जोड लें
स मधूलिका मनोरंजन 1733 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications