बस में महिला यात्री से बलात्कार. फास्ट ट्रैक अदालत में होगी सुनवाई
मुंबई. 31 दिसंबर. वार्ता. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम.एमएसआरटीसी. की एक बस में एक आदिवासी महिला यात्री केसाथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा बलात्कार की घटना पर चिंताव्यक्त करते हुए राज्य के गृह एवं उप मुख्यमंत्री आर आर पाटिल ने आज संकेत दिया कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में हो सकती है
श्री पाटिल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि एमएसआरटीसी बस में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई और इस घटना के बाद मागो पर पुलिस गश्त बढ़ाने और उपनगरीय गाड़ियों की तर्ज पर बसों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की संभावनाओं पर विचार किया जायेगा
श्री पाटिल ने इसीके साथ स्पष्ट करने की कोशिश की कि यह घटनाअपवाद है और इस घटना का अर्थ यह नहीं लगाया जाना चाहिये किएमएसआरटीसी बसों में महिलाओं की यात्रा असुरक्षित हो गयी है
महेश.अभिनव नंद1844 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications