रामरक्षा रैली में आडवाणी की गैरमौजूदगी पर भाजपा उलन में

नयी दिलली 31 दिसंबर.वार्ता. लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रामसेतु रक्षा महारैली में अनुपस्थिति के बारे में भारतीय जनता पार्टी इस मामले में सफाई देते नही बन रहा है

श्री आडवाणी की अनुपस्थिति के बारे में आज भाजपा नेताओं से संपर्क किये जाने पर किसी ने कुछ कहने से इंकार कर दिया1यह पूछे जाने पर कि श्री आडवाणी कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने शिमला गये और श्री धूमल तो इस महारैली मेंे शामिल हुये लेकिन श्री आडवाणी उसमे क्यों नही आए भाजपा नेताओं ने इसपर सीधी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया

श्री आडवाणी और श्री मोदी की अनुपस्थिति को विश्व हिंदू परिषद से उनके कथित छत्तीस के आंकडे से जोड कर देखा जा रहा और यह माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की परिवार करने की तमाम कोशिशें पूरी तरह सफल नही हो पाइ हैं

एक भाजपा नेता ने कहा कि पहले से यह तय था कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह महारैली में और श्री आडवाणी शिमला जाएंगे1अत. श्री आडवाणी की अनुपस्थिति का कोई और अर्थ लगाना सही नही है1सबको मालूम है कि जब केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था तो श्री आडवाणी के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने कडा विरोध किया1 इसके बाद सरकार को यह हलफनामा वापस लेने के लिये मजबूर होना पडा था

उपाध्याय.सत्या.प्रभु 2000वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+