सेबी की तर्ज पर बोर्ड गठित कर लाटरी व्यापार चलाया जाये
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर.वार्ता.अखिल भारतीय सरकारी लाटरी व्यापारी महासंघ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सेबी की तर्ज पर एक बोर्ड बनाकर कानून सम्मत लाटरी व्यापार शु करने की मांग की है ताकि उससे प्रतिवर्ष मिलने वाले 10000 करोड पये के राजस्व से विभिन्न विकास योजनाएं चलाई जा सके
लाटरी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव के.पन्त के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से आज यहां मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल ने यह मांग एक ज्ञापन में की1 उन्होंने बताया कि मैच फिक्सिंग. घुडदौड और सट्टेबाजी से देश में एक लाख करोड पयों का कालाबाजार चल रहा है जिससे निजात पाने और 10000 करोड पये का राजस्व प्रतिवर्ष अर्जित करने के लिये सरकार को लाटरी व्यापार अपनी देखरेख में बहाल करना चाहिये जो पूर्व राजग सरकार ने दुर्भावना से प्रेरित होकर बंद कर दिया था
महासंघ के प्रचार सचिव प्रदीप कपूर का कहना था कि 6 अप्रैल 2006 को सर्वदलीय बैठक म ें लाटरी व्यापार शु करने पर सहमति हो गई थी जिसपर अमल करते हुए केन्द्र सरकार को राज्यों को कानून सम्मत लाटरी व्यापार शु करने का निर्देश देना चाहिए1उन्होंने बताया कि इंग्लैंड और चीन जैसे 140 देशों में सरकारी लाटरी योजनाएं चलाई जा रही हैं1प्रतिनिधिमंडल में श्री बी.एस.गौड .देवेन्द्र पन्त और श्रीमती दया जोशी भी शामिल थी
निगम.रीता.ति्रपाठी1609वार्ता












Click it and Unblock the Notifications