माआेवादी मंत्रियों ने शपथ ली..राजनीतिक गतिरोध समाप्त
काठमांडू 31 दिसंबर.वार्ता. नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोईराला ने आज माआेवादी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई1 इसके साथ ही सरकार और माआेवादियों के बीच तीन महीने से चला आ रहा राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया
माआेवादी मंत्रियों कृष्ण बहादुर महारा. देव गुरंग. हिसिला यामी और फम्पा भूसल ने सिंह दरबार के हाल में शपथ ली1 एक अन्य माआेवादी मंत्री मैत्रिका यादव इस समय नई दिल्ली में है और इस वजह से वह समारोह में उपस्थित नहीं थे1 इनके अलावा नेपाली कांग्रेस के मंत्री ग्यानेन्द्र बहादुर कार्की ने भी शपथ ली
श्री कोईराला ने श्री महारा को सूचना एवं संचार . श्री गुरंग को स्थानीय विकास. श्री यामी को योजना एवं कार्य. श्री यादव को वन एवं मृदा संरक्षण और सुश्री भूसल को महिला. बाल एवं सामाजिक कल्याण मंत्री नियुक्त किया है
इससे पूर्व देश को संघीय गणतंत्र घोषति करने और कुछ अन्य मांगों को लेकर हुए विवाद के बाद माआेवादी 18 सितंबर को सरकार से हट गये थे
आकाश अंकुर मनोरंजन 1830 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications