हरियाणा कर्मचारियों के लिए बस किराया घटाया गया
चंडीगढ 31 दिसंबर.वार्ता. हरियाणा के परिवहन मंत्री मांगे राम गुप्ता ने चंडीगढ से पंचकूला और पंचकूला से चंडीगढ आने जाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही राज्य परिवहन की बसों का किराया तत्काल प्रभाव से 7 रूपये से घटाकर 5 रूपये करने की घोषणा की है
श्री गुप्ता ने आज यहां कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में राज्य के कर्मचारियों को पंचकूला से चडीगढ आने तथा चंडीगढ से पंचकूला जाने के लिए 7 रूपये किराये के रूप में देने पडते थे. जबकिचंडीगढ में राज्य परिवहन बसों में यह किराया 5 रूपये है
उन्होंने कहा कि हरियाणा सिविल सचिवालय और दूसरे विभागों. बोडोर्ं और निगमों के कर्मचारियों ने उनसे भेंट करके कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही राज्य परिवहन की बसों में यह किराया 7 रूपये से घटाकर 5 रूपये करने की मांग की थी1 उन्होंने बताया कि उनकी मांग के मद्देनजर यह किराया घटाकर 7 रूपये से 5 रूपये कर दिया गया है
नवानी रीता मनोरंजन 1736 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications