भाजपा का गुप्त एजेंडा म प्र में रंग दिखाने लगा.कांग्रेस
भोपाल 31 दिसंबर.वार्ता. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के देवास जिले में ..सांप्रदायिक विवाद.. की घटना सामने आने से यह बात साफ हुई है कि भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.का गुप्त एजेंडा काम कर रहा है
श्री सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एक संगठन विशेषसे जुडे प्रचारक की हत्या के बाद जिस तरह लोगों ने समुदाय विशेष केव्यक्तियों के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला उससे पुलिस.प्रशासन कीनाकामी सामने आयी है
उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि भाजपा ने राज्य में अपने गुप्तएजेंडे पर काम शुरू कर दिया है
देवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी कीहत्या के बाद भडकी हिंसा में एक दर्जन से अधिक दुकानों और लगभगदो दर्जन वाहनों में तोडफोड तथा पथराव के बाद पुलिस को स्थितिनियंत्रित करने के लिये निषेधाज्ञा लागू करना पडी1 इस घटनाक्रम के बीच ही जिले के सुतारखेडा में चार लोगों कोगोली मारने की घटना हुयी जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी औरतीन अन्य घायल हो गये1वहां भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है
द्विवेदी.रीता नंद1710 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications