प्रधानमंत्री ने हिमाचल को उदार केन्द्रीय सहायता का भरोसा दिया
नयी दिल्ली. 31 दिसंबर ..वार्ता.. प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिहं ने हिमाचल प्रदेश के सवागीण विकास के लिये उदार केन्द्रीय सहायता देने का भरोसा दिया है
डा. सिहं ने राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री प्रो. पे्रम कुमार धूमल को यह आश्वासन दिया1श्री धूमल ने राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद आज यहां श्री सिहं से शिष्टाचार भेंट की1 उन्होंने डा. सिहं को राज्य की ताजा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति से अवगत कराया1 प्रो. धूमल ने प्रधानमंत्री से राज्य में औद्योगिक विकास पैकेज की मूल अवधि वर्ष 2012 तक बढाने की भी मांग की1 उन्होंने बताया कि केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. सरकार के समय हिमाचल और उत्तराखंड के लिये औद्योगिक विकास पैकेज की स्वीकृति दस साल के लिये दी गई थी लेकिन केन्द्र की नई सरकार ने इसकी अवधि बाद में घटा दी
प्रो. धूमल ने बताया कि राज्य सरकार को अनेक प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों से नई औद्योगिक इकाइंयां स्थापित करने के प्रस्ताव मिले हैं. इन पर अमल के लिये औद्योगिक पैकेज की अवधि को बढाया जाना चाहिये ताकि राज्य की आर्थिक प्रगति को और गति मिल सके1 इससे राज्य के बेरोजगार युवकों को रोजगार के नये अवसर भी सुलभ होंगे
महाबीर.रीता.ति्रपाठी150
जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications