गोवा में सेज रद्द
पणजी 31 दिसंबर. वार्ता. जनता के विरोध के आगे ुकते हुए गोवा सरकार ने आज राज्य में विशेष आर्थिक क्षेत्रों रद्द करने का फैसला किया और केंद्र से अनुरोध किया कि जिन तीन एसईजेड की अधिसूचना केंद्र निकाल चुका है. उसे निरस्त किया जाये
मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने यह जानकारी अपने आवास पर जल्दी में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में दी1 उन्होंने कहा.. हमने वर्तमान स्वरूप में एसईजेड को रद्द करने का फैसला किया है और वाणिज्य मंत्रालय से पहले से जारी अधिसूचना निरस्त करने को कहा है1. यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनायी गयी छह सदस्यीय मंत्रिमंडल समिति ने एक बैठक में लिया1 समिति ने यह फैसला एसईजेड के खिलाफ जनता के कड़े विरोध और गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति. राजनीतिक सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और सेवगोवा फ्रंट के सुावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया
उल्लेखनीय है कि एसईजेड के विरोध में गैर कांग्रेसी पार्टियों. गैर सरकारी संगठनों. कैथोलिक चर्च. पर्यावरणविदों आदि ने चेतावनी दी थी कि दो जनवरी तक एसईजेड रद्द नहीं किये गये तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जायेगा
पूर्व पर्यटन मंत्री जगदीश सलदान्हा के नेतृत्व में गठित गोवा मूवमेंट एगेंस्ट एसईजेड ने पर्यटकों को क्रिसमस के बाद गोवा छोड जाने की चेतावनी दी थी
महेश अभिनव जगबीर2030वार्ता












Click it and Unblock the Notifications